कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंच मृतका के भाई ने ससुराली जन पर बहन की हत्या किए जाने की आशंका जताई, साथ ही पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फर्रूखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के हरकरनपुर गांव निवासी तनुजा (30) का विवाह करीब दस पूर्व सुनील कुमार उर्फ बबलू निवासी गांव गूदरागंज थाना पटियाली के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार को वह घर पर घायलावस्था में पड़ी मिली। उसके दोनों बच्चे सीनू (9 वर्ष) और आर्यन (8 वर्ष) एक स्कूल से घर आए तो उन्होंने तनुजा को घायलावस्था में देखा। उन्होंने परिजन को सूचना दी।
पति सुनील कुमार ने गंजडुंडवारा स्थित के निजी अस्पताल में भर्ती। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तनुजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के भाई दयानंद का आरोप है कि उन्हें बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि उनकी बहन के चोट लग गई है। जब वह बहन की ससुराल पहुंचा तो वहां उनकी बहन मृत पड़ी हुई थी। दयानंद ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर दी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।