फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकोलिया पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर छोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर छोड़ने का आरोप
विज्ञापन

बस्ती। नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर पैकोलिया पुलिस का रवैया गैर जिम्मेदाराना है। मामले में पुलिस एक आरोपी दीपक पाठक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जबकि एक को थाने से ही छोड़ दिया। पीड़ित के परिजन न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया।
विज्ञापन

मामला पैकोलिया थानांतर्गत एक गांव का है। पीड़िता के पिता ने एसपी आशीष श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देकर बताया कि थाने में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में, परसरामपुर निवासी आरोपी दीपक पाठक को छह जून को पुलिस ने अयोध्या से गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन छावनी थानांतर्गत एक अन्य आरोपी को 18 जून को गिरफ्तार कर थाने से ही छोड़ दिया। बताया कि पांच जून को दोनों ने पीड़िता को उसके गांव से बहला फुसलाकर कर कहीं लेकर चले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर आनंद ने उसका यौन शोषण किया और बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि आरोपी का कोई रिश्तेदार पुलिस विभाग में ऊंचे पद पर आसीन है। जिसके दबाव में पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच कराई जाएगी। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश पैकोलिया पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें