बस्ती। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून 2026 की सत्रांत परीक्षाएं एक जून से दो पालियों में होगी। इसके लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें बस्ती का एपीएन पीजी कॉलेज भी शामिल है।
बताया गया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 21 जुलाई तक चलेगी। क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक व प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि यह परीक्षाएं क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत आने वाले 32 जिलों के छात्र-छात्राओं के लिए 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।