फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एजेंसी से लेकर गोदाम तक उपभोक्ताओं की कतार, भीषण गर्मी में पानी तक का इंतजाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले की सभी एजेंसियों पर रसोई गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। प्रचंड धूप और भीषण गर्मी में एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को राहत देने जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। अधिकांश एजेंसियों पर उपभोक्ता खुले आसमान के नीचे तप रहे हैं। गला सूखने पर पानी तक के इंतजाम नहीं है। इन मुश्किलों का सामना करने के बाद सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। एक महीने पहले की बुकिंग वाले उपभोक्ता पाससबुक लेकर भटकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को 42 डिग्री तापमान में भी शहर के रसोई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। शरीर से कमजोर उपभोक्ता तपिश न झेल पाने के कारण घर लौट गए। ज्यादातर लोग पसीना पोछते हुए लाइन में खड़े रहे। गला सूखने पर आसपास की दुकानों पर बंद बोतल पानी खरीदकर लोग उसका सेवन कर रहे थे। इस तरह का दृश्य स्टेशन रोड, सिविल लाइन, कटरा, पटेल चौक, मालवीय मार्ग समेत ग्रामीण अंचल की दो दर्जन से अधिक एजेंसियों पर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें