कलवारी थाने का निरीक्षण करते आईजी।
- फोटो : BASTI
लॉकडाउन का जायजा लेने निकले आईजी
कलवारी (बस्ती)। पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार ने मंगलवार को जिले के कलवारी सर्किल के थानों का भ्रमण कर लॉकडाउन के दौरान प्रबंध और स्थिति की जमीनी हकीकत देखी। कलवारी पहुंचे आईजी ने थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से महानगरों से आए ग्रामीणों के क्वारंटीन के संबंध में जानकारी ली।
क्वारंटीन लोगों की सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य की जांच करने वाले चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा पुख्ता करने पर जोर दिया। इस मौके पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार दुबे, गौरी शंकर गुप्ता, हेड मोहर्रिर जीत बहादुर राय, गिरीश लाल, राम दयाल यादव, प्रदीप यादव, राघवेंद्र दुबे सहित लोग मौजूद रहे। इससे पहले आईजी ने नगर थाने का निरीक्षण किया। पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर लगाए गए बैरिकेटिंग, पुलिस बल आदि का मुआयना किया तथा देश के विभिन्न महानगरों व राज्यों से आए लोगों के क्वारंटीन की व्यवस्था, मेडिकल सुरक्षा आदि का जायजा लिया। कोरोना वायरस से पुलिसकर्मियों के बचाव के लिए किट व अन्य कीटनाशक दवाओं के विवरण आदि को देखा।