फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जंग लगा सरिया देख भड़के आईजी, खंभे तोड़कर सरिया बदलने के निर्देश

Thu, 27 Jun 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
निर्माणाधीन वि​धि विज्ञान प्रयोगशाला भवन का निरीक्षण करते आईजी आरके भारद्वाज,एसपी गोपाल कृष्ण च
विज्ञापन
निर्माणाधीन विधि विज्ञान प्रयोगशाला भवन का जायजा लेने पहुंचे आईजी
विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य न होने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज ने बुधवार को लालगंज क्षेत्र के छिरौछा गांव में निर्माणाधीन विधि विज्ञान प्रयोगशाला के भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निर्माणाधीन प्रयोगशाला भवन के खंभे में इस्तेमाल की जाने वाली जंग लगा सरिया पाए जाने पर नाराजगी जताई। नया सरिया 30 जून तक लगाने के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी रुधौली को भौतिक सत्यापन कर पिलर तोड़ने व सरिया बदलने की फोटो और वीडियो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्माण सामग्री ठीक न होने के कारण नाराजगी व्यक्ति की तथा अच्छी क्वालिटी के निर्माण सामग्री का उपयोग करने के लिए बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित अधिकारी/इंजीनियर को निर्माण कार्य व सामग्री का निरीक्षण करते रहने व गुणवत्ता के साथ समयान्तर्गत कार्य पूर्ण कराने के लिए बताया गया। पुनः निरीक्षण करने पर कमियों के पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी , सत्यपाल सिंह अधिशासी अभियंता निर्माण खंड भवन पीडब्लूडी, क्षेत्राधिकारी रुधौली कुंवर प्रभात सिंह व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें