गौर क्षेत्र के नरथरी गांव का मामला, दंपती पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। नरथी गांव में चेतन इंडिया नाम से समूह संचालित हो रहा है। समूह की महिला सीमा ने समूह के माध्यम से गांव के एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये उधार के तौर पर दिए थे। पैसा मांगने पर महिला की लोगों ने पिटाई कर दी। समूह की महिला सीमा की तहरीर पर पुलिस ने पति-पत्नी पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, नरथरी गांव में समूह का संचालन कराया जा रहा है। इसमें गांव की कुछ महिलाएं समूह के माध्यम से रोजगार भी प्राप्त कर रही हैं। समूह की महिला सीमा ने गौर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के राकेश कुमार को 50 हजार रुपये दिए थे।
पैसा मांगने पर राकेश व उनकी पत्नी दोनों लोग मिलकर गाली गलौज देते हुए बुरी तरह से मारापीटा। पुलिस ने राकेश व उनकी पत्नी के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि समूह की महिला सीमा के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हुआ है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।