फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कबूतरबाजों के जाल में फंसे तो दक्षिण अफ्रीका कह कर भेज देंगे वियतनाम

Tue, 12 Nov 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कबूतरबाजों के जाल में फंसे तो दक्षिण अफ्रीका कह कर भेज देंगे वियतनाम- जिले में विदेश भेजने के नाम पर काफी तेज हो गई है धोखाधड़ी
विज्ञापन

- नौकरी नहीं बल्कि टूरिस्ट बीजा पर भेजते हैं एजेंट,विदेश जाकर फंस जाते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विदेश में डॉलर-रियाल कमाकर मुफलिशी दूर करने की ललक ने कबूतरबाजों को ठगी का नया हथियार दे दिया है। गांव-गांव फैले उनके एजेंट कमीशन के चक्कर में लोगों को फंसा रहे हैं। मलेशिया, सउदीअरब, दुबई कुवैत, दक्षिण अफ्रीका भेजने के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठ कर मौज रहे हैं। किसी को टूरिस्ट बीजा तो किसी को फर्जी बीजा थमाकर हवाई जहाज पर बैठा दे रहे हैं। दूसरे देश में जाकर लोग डॉलर रियाल कमाने को कौन कहे, सुरक्षित घर वापसी के लिए छटपटा रहे हैं।
ऐसा ही कुछ नगर थाने के भोयर चौबे निवासी लवकुश चौधरी और महराजगंज जिले के विजय और नरसिंह के साथ हुआ। कबूतरबाजों ने 1.30 लाख रुपये लेकर दक्षिण अफ्रीका भेजने को कहकर वियतनाम की हवाई जहाज पर बैठा दिया। वह भी टूरिस्ट बीजा देकर भेजा।
विज्ञापन

लवकुश ने सोमवार को बताया कि वियतनाम में एयरपोर्ट पर उतरा तो कोई रास्ता ही नहीं सूझ रहा था। पूछने पर पता चला कि वहां किसी दूसरे देश के व्यक्ति के लिए नौकरी की कोई जगह ही नहीं है। वापस आने के लिए भी व्यवस्था नहीं थी और न ही रुकने का कोई इंतजाम था। वहां एक शख्स को 200 डॉलर देने के बाद एक महीने रहने का ठिकाना मिला। इस बीच वापसी के लिए रुपयों का इंतजाम करके किसी तरह भारत लौटा। यहां आने पर कथित एजेंटों से बात की तो वे लोग झगड़ा करने पर उतारू हो गए। तब उसने केस दर्ज कराया। यह केवल एक मामला उदाहरण के लिए है। अक्सर इस तरह के मामले पुलिस के पास आ रहे हैं।

इनके साथ भी ऐसा ही हुआ
- मुंडेरवा थाना क्षेत्र के टिकरिया महुआपार निवासी दिलीप विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले पंकज चौधरी ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसकी बातों पर भरोसा कर उसने एक जुलाई को ऑनलाइन एप के माध्यम से एक लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि उसने शैलेंद्र कुमार निवासी छपिया मंझरिया थाना मुंडेरवा, राहुल विश्वकर्मा निवासी निखरकपार थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर, मो. बेलाल निवासी डारीडीहा थाना खलीलाबाद संकतबीरनगर और राजू प्रसाद गौड़ निवासी सिसवा पांडेय थाना मुंडेरवा से भी एक-एक लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर लिए हैं। पुलिस केस दर्ज किया है।

टूरिस्ट बीजा पर जाकर फंस जाते हैं लोग
- विदेश भेजने वाले एजेंट ज्यादातर लोगों को टूरिस्ट बीजा पर भेज देते हैं। नगर बाजार क्षेत्र के दीपक विश्वकर्मा के साथ ऐसा ही हुआ। जहां जाकर जब वह फंस गया तो एजेंट ने मोबाइल बंद कर लिया। बताया जाता है कि एजेंट झांसा देते हैं कि टूरिस्ट बीजा पर जाने के बाद वहां काम करने का बीजा मिल जाएगा। जबकि ऐसा कुछ नहीं होता है।
विज्ञापन


आईजी बोले, कोई झांसा दे तो करें शिकायत
- ऐसे एजेंटों से बचकर रहना चाहिए। लोगों को विदेश जाने के लिए खुद ही सर्च करते रहना चाहिए। कई कंपनियां खुद ऑन लाइन बीजा जारी करती रहती हैं। किसी प्राइवेट एजेंट के झांसे में न आएं। अगर कोई इस तरह का झांसा दे तो थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। आरके भारद्वाज, आईजी
-
सावधानी ही बचाव का जरिया
- सरकारी विभाग में नौकरी दिलवाने के झांसे में न आएं।

- ऐसा वादा करने वाले के बारे में ठीक तरीके से पता करें।

- जान लें कि बिना परीक्षा, साक्षात्कार के कहीं नहीं मिलती जॉब।

- रिश्तेदार या मित्रों की बातों पर भी आंख मूंदकर न करें भरोसा।

- किसी को इसके लिए रूपये दें तो उसका लिखित प्रमाण जरूर रखें।

- कोई झांसा देकर रुपये मांगे तो पुलिस से बिना संकोच शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें