महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में लंगूर ने दो लोगों को जख्मी कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 10 बजे लालगंजक्षेत्र के भुवनी गांव के ठड़वां टोला निवासी 70 वर्षीय गंगाराम यादव अपने खेत की तरफ जा रहे थे। अचानक लंगूर ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें काटकर गंभीर रूप से घायल करने के बाद लंगूर भाग गया। परिवार के लोग गंगाराम को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।
लंगूर वहां से भाग कर पाकरडाड़ बाजार पहुंचा और ओम प्रकाश वर्मा पर कूद पड़ा। वह अपनी दुकान के सामने कुर्सी पर बैठे थे। हमले में वह कुर्सी सहित नीचे गिर गए। जब तक आसपास के लोग पहुंचते तब तक लंगूर उनके पैर में काटकर भाग गया। संवाद