फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 510 स्कूलों के बच्चों के विचार और माॅडल अपलोड नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इंस्पायर मानक अवार्ड पोर्टल पर बच्चों के नवाचारी विचार व मॉडल अपलोड करने का आखिरी दिन शनिवार है। 1077 विद्यालयों से पांच-पांच बच्चों को पंजीकृत करते हुए उनके आइडियाज व मॉडल पोर्टल पर अपलोड किए जाने थे। अब तक 564 विद्यालयों ने ही यह कार्य पूरा किया है। 510 विद्यालयों ने इसमें रुचि नहीं ली है। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर जिले में 1077 विद्यालय पंजीकृत हैं। इनमें बेसिक व माध्यमिक के विद्यालय शामिल हैं। इनके 5,620 बच्चों का इनोवेशन आइडिया पोर्टल पर अपलोड करना है। यह कार्य 15 जुलाई से शुरू हुआ है। पहले 15 सितंबर तक यह कार्य पूरा करना था, लेकिन बाद में समय बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दिया गया।
उसके बाद भी अधिकतर विद्यालयों ने पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड नहीं किया है। डीआईओएस व बीएसए ने सभी प्रधानाचार्यों को पूर्व में चेतावनी पत्र जारी कर जल्द-से-जल्द लक्ष्य हासिल करने के लिए निर्देशित किया था। उसके बाद भी सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले व प्रदेश स्तर पर चयनित होता है प्रोजेक्ट : पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करने के बाद डीआईओएस की अध्यक्षता में गठित कमेटी प्रोजेक्ट का आकलन करती है। जिले स्तर पर चयन होने के बाद बच्चे को 10 हजार रुपये शासन की तरफ से सहायता राशि दी जाएगी। इसके बाद चयनित बच्चों का मॉडल प्रदेश स्तर पर आकलन के लिए पोर्टल से फारवर्ड कर दिया जाएगा। यहां चयनित होने पर सहायता राशि दो गुना मिलती है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें