बस्ती। आईसीडीएस विभाग में लंबित कार्यों और अन्य व्यवस्था सुधार के लिए शासन स्तर से कई मदों में दो करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। जिसके तहत कार्य कराया जा रहा है। वहीं, अब पोषाहार वितरण के लिए बजट जारी किया गया है।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार सप्लाई करने वाली समूह की महिलाओं को प्रति माह ढुलाई का पैसा अलग से जारी किया जाता है। आईसीडीएस विभाग ने तीन माह के लिए पांच लाख 29 हजार रुपये का बजट जारी किया है। यह धनराशि समूह की महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। डीपीओ राजेश कुमार का कहना है कि चालू सत्र के लिए दो करोड़ रुपये का बजट अलाॅट किया गया है। ढुलाई मद का पैसा समूह को भेज दिया गया है।
जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के लिए हर माह पोषाहार का वितरण होता है। पोषाहार का उठान समूह की महिलाएं करती हैं और केंद्रों तक पहुंचाती हैं, जिसके बदले विभाग समूह की महिलाओं को ढुलाई का पैसा अतिरिक्त देता है। बताया गया कि इस कार्य में करीब 1500 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। संवाद