फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आईसीडीएस की दो करोड़ से सुधरेगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) में लंबित कार्यों और अन्य व्यवस्था सुधार के लिए शासन स्तर से कई मदों में दो करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। जिसके तहत कार्य कराया जा रहा है। वहीं, अब पोषाहार वितरण के लिए बजट जारी किया गया है। इस कार्य में 1500 से अधिक समूह की महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जिन्हें रोजगार मिल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार सप्लाई करने वाली समूह की महिलाओं को प्रति माह ढुलाई का पैसा अलग से जारी किया जाता है। ये महिलाएं चिह्नित जगहों से पोषाहार का उठान करती हैं और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचाती हैं। जिसके एवज में इन महिलाओं को अलग से भाड़ा दिया जाता है। बताया गया कि आईसीडीएस विभाग ने इस मद में तीन माह के लिए पांच लाख 29 हजार रुपये का बजट जारी किया है। यह धनराशि समूह की महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डीपीओ राजेश कुमार का कहना है कि चालू सत्र के लिए करीब दो करोड़ रुपये का बजट अलाॅट किया गया है। जिसमें कई कार्य कराए जा रहे हैं। ढुलाई मद का पैसा समूह को भेज दिया गया है। जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के लिए हर माह पोषाहार का वितरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें