फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार लाख दे दो...वरना वायरल कर दूंगा अश्लील तस्वीर

Sat, 14 Sep 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने महिला सहित छह आरोपियों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के एक व्यक्ति ने छह आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बीए तृतीय वर्ष की छात्रा को बार-बार मैसेज किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि चार लाख रुपये दे दो, वरना तुम्हारी बेटी की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उन नंबरों के आधार पर पुरानी बस्ती पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को तहरीर छात्रा के दादा ने दी है। तहरीर में कहा है कि उनकी पौत्री एक पीजी काॅलेज में बीए तृतीय की छात्रा है। 30 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने पौत्री, लड़के व घर के अन्य सदस्यों के मोबाइल नंबर पर बार-बार फोन कर तथा मैसेज भेजकर धमकी देने लगा। जिसमें कहा है कि चार लाख रुपये दे दो, नहीं तो तुम्हारी पौत्री की अश्लील फोटो वायरल कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने साइबर सेल से उन नंबरों को ट्रैस कराया। इसके बाद रुखसार खातून उर्फ मन्तशा, मन्नान खां, सादाब खां, फैजान खां, जहांआरा और सलाम खां पर केस दर्ज किया है। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें