छावनी। थाना क्षेत्र चौगड़वा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित की जलकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया है। शनिवार की रात में गंभीर हालत में झुलसी विवाहिता की मेडिकल कॉलेज लखनऊ में रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
छावनी थाना क्षेत्र के कोहल तिवारी निवासी भारत प्रजापति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि बेटी सीमा (30) की शादी मई 2018 में चौगड़वा गांव रामसूरत के साथ की गई थी। शादी के बाद से ही आए दिन लड़की को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। छावनी थाने पर भी शिकायत के बाद पति पत्नी में सुलह समझौता हुआ था।
शनिवार की रात में बेटी सीमा को उसके पति और घर के लोग मिल कर जला दिए। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। छावनी पुलिस ने मृतिका के पति रामसूरत और सास श्यामलली को को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। संवाद