फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रास्ते के विवाद में मारपीट, चार आरोपियों पर रिपोर्ट

Mon, 08 Jun 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। क्षेत्र के मढ़वढ़ गांव में रास्ते के विवाद में शनिवार दोपहर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, अपशब्द कहने और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मढ़वढ़ गांव निवासी मीना देवी पत्नी रमेश ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार दोपहर 12:30 बजे उनकी भतीजी शालिनी पास के बने शौचालय में जा रही थीं तभी विपक्षी राजू, शोबता, पूजा निवासी मढ़वढ़ व धर्मेंद्र चौधरी निवासी नरायनपुर मिश्र थाना हर्रैया रास्ते के विवाद को लेकर अपशब्द कहने लगे। मना करने पर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची तो उन्हें व मनीषा को मारने-पीटने लगे। पुलिस ने घायल को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी हर्रैया भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें