फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधर में 2.62 लाख विद्यार्थियों का अपार पंजीकरण

Sun, 19 Jan 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अपार रजिस्ट्रेशन में अभिभावकों की सहमति लेने में हो रहा विलंब
विज्ञापन


बेसिक के 64,090 व माध्यमिक के 74,086 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जनपद के कक्षा एक से 12 तक के 400739 विद्यार्थियों में अब तक 1,38,176 विद्यार्थियों का ही अपार रजिस्ट्रेशन हो सका है। 262563 विद्यार्थियों का अपार रजिस्ट्रेशन बाकी है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों पर दबाव बनाने के बाद भी अपार रजिस्ट्रेशन गति नहीं पकड़ पा रही है। शिक्षकों का कहना है अभिभावकों से सहमति लेने में अपार रजिस्ट्रेशन में विलंब हो रहा है।

जनपद में कक्षा एक से 12 तक के 4,00 737 विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाया जाना जाना है। नई शिक्षा नीति के तहत हर बच्चे की जानकारी यू डायस में पूरी तरह से डिजिटल होगी। विद्यार्थियों की एक ही आईडी रहेगी। इसके लिए अपार आईडी बनाने का काम किया जा रहा है। इस आईडी को बच्चे के आधार नंबर से लिंक किया जा रहा हैं।
विज्ञापन


अपार आईडी डिजिटल होने के कारण विद्यार्थी अपने रिकाॅर्ड एक जगह सुरक्षित रख सकेंगे। रिकाॅर्ड के खोने का डर नहीं रहेगा। विद्यार्थी अंक, प्रमाण, स्थानांतरण प्रमाणपत्र आदि के खोने संबंधी चिंता से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन


..
कोट

अपार आईडी विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसके लिए पिछले दिनों बैठक में विद्यार्थियों के अपार आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। इसका प्रतिफल रहा अपार रजिस्ट्रेशन में तेजी आई है। अब तक 64,090 विद्यार्थियों का अपार रजिस्ट्रेशन पूर्ण किया गया है।

- अनूप कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें