फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन घरों में 12 साल से कम उम्र के बच्चे, उन्हें प्राथमिकता पर लगेगा टीका : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिन घरों में 12 साल से कम उम्र के बच्चे, उन्हें प्राथमिकता पर लगेगा टीका : सीएम
विज्ञापन

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए उन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा, जिनके घर में 12 साल या इससे कम उम्र के बच्चे हैं। इसके अलावा प्रदेश का हर जनपद जल्द ही ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा। इसकी युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है।
बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने विकास भवन स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम, महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक हास्पिटल कैली और जिला अस्पताल के पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। सीएम ने भैंसहिया गांव में निगरानी समिति से भी फीडबैक लिया। आयुक्त कार्यालय में बस्ती और संतकबीरनगर के कार्यों की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कोरोना नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। कहा कि देश में कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित कर लिया गया है। 24 अप्रैल को प्रदेश में कोरोना के 38 हजार केस थे, जो बाद में बढ़कर तीन लाख दस हजार तक पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के फामूर्ले का नतीजा है कि इस समय एक्टिव केस महज 58 हजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि सरकार ने कोरोना के मामले आने के बाद से शून्य से काम शुरू किया, जिसका परिणाम है कि पॉजिटिव दर कम हुई और रिकवरी रेट 95 प्रतिशत तक पहुंच गया। योगी ने कहा कि गोरखपुर और बस्ती मंडल में कोरोना के साथ इंसेफेलाइटिस की भी चुनौती है, जिस पर सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। एक जून से प्रदेश के सभी जिलों में 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान में सरकारी कर्मचारियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण को लेकर भी खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें