सीएम ने ग्राम निगरानी समिति के कार्यों की जानकारी ली
बस्ती। भैंसहिया प्राथमिक विद्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम सतर्कता समिति के सदस्यों से बातचीत की। सबसे पहले उनसे उनके क्रिया कलापों की जानकारी ली और बाद में सभी जरूरी कार्य करने पर बल दिया।
सीएम ने आशा से पूछा कि आप कैसे क्या करती हैं। सामने खड़ी आशा ने बताया कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी से लेकर उनकी पूरी देखरेख करती हैं। सीएम ने खुद सवालिया लहजे में पूछा कि जो बाहर से आता है या गांव में किसी को सर्दी, जुकाम जैसे लक्षण दिखते हैं तो टेस्ट से पहले दवा देती हैं या नहीं। आशा के हां जवाब से संतुष्ट सीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को सूचित करने से लेकर कोविड कमांड सेंटर को सूचना देने, वहां से जांच की व्यवस्था करने, रिपोर्ट आने पर किए जाने वाले क्रिया कलाप के बारे में बताया।
आशा ने सीएम के पूछने पर बताया कि गांव में छह संदिग्ध लोगों के बारे में कमांड एवं कंट्रोल सेंटर को रिपोर्ट करके जांच कराई गई। एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। आशा ने सीएम को बताया कि उस पॉजिटिव व्यक्ति को होम आइसोलेट कराया गया है। उसका नंबर लेकर उसे डॉक्टर से लेकर सभी आवश्यक सेवाओं से संबंधित मोबाइल फोन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। वहां से सीएम ओपेक हॉस्पिटल निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।