फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गृहस्थी का सामान आग में जलकर नष्ट

Sat, 08 Mar 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर राजेश के घर में आग लग गई। पूरा परिवार दरवाजा बंद कर खेतों में काम करने गया था। घर से धुआं उठते देख आसपास के लोग शोर मचा कर आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर खेतों से घर पहुंचे परिजनों के साथ ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। कल्यानपुर गांव के हेमंत पांडेय, बुद्धिराम रामसूरत ने बताया कि फायर बिग्रेड को फोन किया गया, मगरशाम तक नहीं पहुंची। प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सैनी के साथ हल्का लेखपाल गुलजार अहमद ने शाम को पहुंच कर आर्थिक क्षति का आकलन किया। संवादु
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें