फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नदियों के नाम पर बनी हाउस प्रणाली, रंगीन ध्वजों से सजा प्राथमिक विद्यालय मरहा

Tue, 11 Aug 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रंगीन ध्वजों से सजा प्राथमिक विद्यालय मरहा
विज्ञापन
नगर बाजार। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत मरहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अभिनव पहल की गई है। विद्यालय में जनपद बस्ती की प्रमुख नदियों से प्रेरणा लेकर नदी आधारित हाउस प्रणाली लागू की गई है। इसी क्रम में विद्यालय परिसर में सभी हाउस के रंगीन ध्वज भी लगाए गए हैं। हाउस ध्वज लगने के बाद विद्यालय परिसर का वातावरण और अधिक आकर्षक नजर आने लगा है।
विज्ञापन

विद्यालय में हाउस प्रणाली के तहत विद्यार्थियों को अलग-अलग हाउस में विभाजित किया गया है। प्रत्येक हाउस को स्थानीय नदियों से प्रेरित नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ अपने जनपद की प्राकृतिक विरासत और पर्यावरण से जोड़ना है। प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सहायक ने बताया कि विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व करेंगे। हाउस प्रणाली के माध्यम से खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज, पठन-पाठन, चित्रकला, रचनात्मक गतिविधियों सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में टीम के रूप में भाग लेने से बच्चों में आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
ग्राम पंचायत मरहा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव ने बताया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं है। बच्चों को प्रकृति, पर्यावरण, स्थानीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी सोच के साथ प्राथमिक विद्यालय मरहा में नदी आधारित हाउस प्रणाली शुरू की गई है। ग्राम पंचायत मरहा की इस पहल से विद्यालय में शिक्षा के साथ रचनात्मक और सामूहिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें