फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में बैठने को लेकर चिकित्सकों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ के दरवाजे तक पंहुचा मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। रामजानकी मार्ग कलवारी में स्थित सीएचसी बहादुरपुर में सुबह दस बजे दो चिकित्सकों में कमरे में बैठने को लेकर विवाद हो गया। एक चिकित्सक का आरोप है कि जिस डाक्टर ने ओपीडी बदली है उसे यह अधिकार प्राप्त ही नहीं है, जबकि दूसरे डाक्टर ने स्वीकार किया कि उन्होंने ओपीडी बदली है।
बृहस्पतिवार की सुबह महिला चिकित्सक डा. प्रीती त्रिपाठी अस्पताल पहुुंचीं तो देखा कि जिस ओपीडी कक्ष में बैठकर वे मरीजों का इलाज करती हैं उसमें डा. बृजेश चौहान बैठकर मरीज देख रहे हैं। जबकि आज से पहले वे कक्ष संख्या 19 में बैठते थे। डा. प्रीति ने जब इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि आपकी ओपीडी बदल दी गई है। अब आप 19 नंबर में मरीज देखें। प्रीति के अनुसार जब वे इस पर राजी नहीं हुईं तो डा. बृजेश ने कमरे में ताला लगाने की बात कही। डा. प्रीति ने आरोप लगाया कि डा. बृजेश चौहान ने उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पहुंचीं डा. प्रीति ने कहा कि अब वे उस अस्पताल में नहीं जाएंगी। क्योंकि ऐसे लोगों के साथ काम करना उन्हें पसंद नहीं है, जो बेवजह विवाद करते हैं। डा. बृजेश चौहान ने कहा कि उन्होंने ओपीडी बदली जरूर है, मगर डा. प्रीति के साथ कोई अभद्रता नहीं की। बताया कि वे सीएचसी पर ही रात्रि विश्राम कर 24 घंटे मरीज देखते हैं जबकि अस्पताल पर तैनात दोनों महिला चिकित्सक तीन-तीन दिन बैठती हैं। कहा कि उनका डा. प्रीति त्रिपाठी से कोई विवाद नहीं हुआ है। जो भी हुआ है उसका जड़ सीएचसी पर तैनात एक वार्ड ब्वाय है। प्रभारी चिकित्साधिकारी बहादुरपुर डा. पवन वर्मा ने बताया कि दोनों डाक्टरों से विवाद का मामला संज्ञान में है। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें