फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट इलाकों में सख्ती, निर्माण कार्य प्रतिबंधित

विज्ञापन
बस्ती शहर के गांधीनगर में सैनिटाइज करते फायर कर्मी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
हॉट स्पॉट इलाकों में सख्ती, निर्माण कार्य प्रतिबंधित
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना पॉजिटिव के बीस संक्रमित हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। चार केस निगेटिव हो चुके हैं। 15 एक्टिव केस हैं। लिहाजा प्रशासन ने 20 अप्रैल से लॉकडाउन में मिलने वाले छूट पर रोक लगा दी गई है। हां, जरूरत के लिए सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बाहर निकलने की अनुमति है। हालांकि हॉट स्पॉट एरिया में ऐसी किसी प्रकार की छूट नहीं है। जिले में निर्माण कार्यों पर रोक है, मगर जरूरत के लिए फ्लोर व राइस मिलें संचालित की जा रही हैं।
लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए प्रशासन ने कमर कसी है, मगर दस से दो बजे के बीच सड़क पर यातायात सामान्य ढंग से संचालित होने लगता है। सड़कों पर भीड़ भी बढ़ जाती है। प्रशासन ने जरूरत के लिए ही लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत दी है, मगर तमाम लोग इसकी आड़ में घूमने निकल पड़ते हैं। प्रशासन जरूरी सामान की आपूर्ति की व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुटा है। हॉट स्पॉट से सटे मुख्य बाजार गांधीनगर में दुकानें बंद रखने के निर्देश हैं। केवल दवा की कुछ थोक दुकानों को निर्धारित समय से खोलने की अनुमति दी गई है। हॉट स्पॉट तुरकहिया, मिल्लतनगर, गिदही खुर्द, जमोहरा व परसा जाफर के पास स्थित आसपास के इलाकों को भी प्रशासन ने सील करा दिया है। जमोहरा में 83 घरों के लोगों की जांच के लिए नमूना लेने की व्यवस्था प्रशासन ने गांव पर ही की है।
विज्ञापन

ये फैक्ट्री हो रहीं संचालित
जिले में आटा व चावल की आपूर्ति की व्यवस्था के साथ सरकारी बकाया चावल की रिकबरी के लिए प्रशासन ने तीन फ्लोर मिल व 17 में से 13 राइस मिलों के संचालन की अनुमति दी थी। इसका संचालन डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी ने करा दिया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन: डीएम
डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि संवेदनशील जिले में लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराया जा रहा है। जरूरत के लिए दस से दो बजे तक लोगों को घर से बाहर निकलने की छूट दी गई है, मगर इसमें भी सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाकर निकलना है। हॉट स्पॉट इलाके के आसपास के स्थलों को इसलिए सील कर दिया गया है, जिससे यहां के लोग बाहर न जाएं, इससे वायरस फैलने की आशंका न के बराबर हो जाती है। हॉट स्पॉट इलाकों में सख्ती बढ़ाई गई है। इस इलाके में घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें