फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने वाले 20 पर शिकंजा

विज्ञापन
बस्ती के सोनहा क्षेत्र में गाड़ियों की जांच करती पुलिस। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
लॉकडाउन तोड़ने वाले 20 लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन

बस्ती। महामारी की चेतावनी को हल्के में लेने वालों पर पुलिस की कड़ाई का असर दिखा। सबसे ज्यादा बिना मास्क पहनने वालों की खबर ली गई। अलग-अलग थानों में 20 लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने एसआई जितेंद्र कुमार शाही की तहरीर पर स्काउट भवन के पास लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन कर भीड़ लगाने के आरोप में शिवनगर तुरकहिया निवासी अभिषेक कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के पास दुकान खोलकर भीड़ एकत्र करने और मास्क का प्रयोग न करने के आरोप में पुरानी बस्ती निवासी अनूप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थाने के पांडेय बाजार में बिना मास्क लगाए बेवजह घूमने के आरोप में हॉटस्पॉट पुरानी बस्ती क्षेत्र के परसाजाफर निवासी मोहम्मद रहमान के अलावा कोतवाली सोनूपार निवासी उदयराज व मंगल बाजार निवासी रमेश के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाल्टरगंज पुलिस ने भी मनौरी चौराहे के पास बिना काम के घूमते मिले इटौवा निवासी पंकज सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है। परशुरामपुर पुलिस ने धुरदा में लॉकडाउन का उल्लंघन कर अवैध तरीके से कच्ची शराब बेचने के आरोप में सिकंदरपुर निवासी सुजीत चौहान पर केस दर्ज किया है। रुधौली में एकत्र होकर केशवापुर में सब्जी बेचने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसआई जावेद खान की तहरीर पर केशवापुर निवासी राकेश, राहुल, राधेश्याम, विचल, संतकबीरनगर दुधौरा के देवरिया खास निवासी गौरी, दिनेश, रुधौली के डड़वा कला निवासी गोपाल, बुद्धिसागर समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें