फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पटाखा फोड़ने के विवाद भिड़े घराती-बराती, गाड़ी किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
गौर थाना के बलवाराजा गांव में बरात आई गाड़ी को तोड़कर किया गया क्षतिग्रस्त। संवाद
विज्ञापन
बभनान। पटाखा फोड़ने को लेकर उपजे विवाद में घराती-बराती आमने-सामने हो गए। थोड़ी ही देर में मामला तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। यही नहीं घरातियों ने बरात में आई एक गाड़ी के न सिर्फ शीशे तोड़ डालें बल्कि उसे क्षतिग्रस्त भी कर डाला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गौर थाना क्षेत्र के बेलवा राजा गांव में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नहरिया गांव से बरात आई हुई थी। द्वार पूजा के समय पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद होने लगा जो थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई। इसी बीच कुछ लोगों ने बरात लेकर आई गाड़ी पर हमला बोल दिया। इसमें बैठे लोगों को बाहर खींचकर न सिर्फ जमकर मारा-पीटा गया बल्कि लाठी-डंडे से पीटकर गाड़ी शीशे भी तोड़ डाले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया तब जाकर शादी का कार्यक्रम आगे बढ़ा। मामले दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है, जबकि क्षतिग्रस्त कार के मालिक बस्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा निवासी उमेश चंद्र पांडेय ने गौर पुलिस को तहरीर देकर गाड़ी तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान ने बताया कि घराती व बाराती दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें