फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होटल से महंगा हॉस्पिटल का कमरा, इलाज से ज्यादा किराया

Wed, 26 Feb 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। निजी क्षेत्र की चिकित्सा काफी महंगी हो चुकी है। निजी हॉस्पिटल के प्राइवेट वार्ड का किराया होटल से महंगा है। तीमारदारों की मानें तो अस्पताल संचालक प्राइवेट वार्ड का 24 घंटे का दो से ढाई हजार रुपये किराया वसूल रहे हैं। इसके अतिरिक्त दवा और जांच का खर्च अलग से वहन करना पड़ रहा है।
चिकित्सा सेवा के नाम पर अस्पताल खोलने में शासन से काफी सहूलियत मिलती है। 50 से कम बेड वाले अस्पताल को सीएमओ स्तर से लाइसेंस जारी किया जाता है। 50 बेड से अधिक क्षमता वाले प्राइवेट अस्पताल का पंजीकरण डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति करती है।
विज्ञापन

एक से डेढ़ दशक में निजी अस्पतालों की फेहरिस्त लंबी हो गई है। वर्तमान में 183 निजी अस्पताल पंजीकरण के साथ संचालित हो रहे हैं, मगर अधिकतर अस्पतालों में शासन-प्रशासन की सहूलियत का बेजा लाभ उठाया जा रहा है।
अस्पतालों में दिखाने के लिए जनरल वार्ड बनाए गए हैं, मगर सुविधाएं नदारद हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्र में संचालित अस्पतालों के जनरल वार्डों में वेंटिलेशन तक की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

दवाओं की दुर्गंध से वार्ड में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। आर्थिक रूप से सक्षम लोग इस दुश्वारी से बचने के लिए प्राइवेट वार्ड की खोजबीन करने लगते हैं। इसके बाद संचालक अस्पताल के अंदर ही 10 गुणे 10 साइज वाले छोटे कमरे उपलब्ध कराते हैं। इसका किराया प्रतिदिन दो से ढाई हजार रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें