फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनबढ़ों ने घर में घुसकर किया हमला, कई घायल

Thu, 10 Jul 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के लबदहा गांव की महिला के घर में मंगलवार की रात दस बजे मनबढ़ों ने घुसकर लाठी-डंडे व लोहे के राॅड से मारपीट की। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव की सुधा देवी ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात 10 बजे त्रिलोकपुर तिवारी गांव निवासी विपक्षी गोलबंद होकर लाठी-डंडे व लोहे की राड तथा हंसिया लेकर उनकी जेठानी कमलेश कुमारी के घर पर पहुंच गए और अपशब्द कहते हुए मारने पीटने लगे। वह लोग भाग कर घर के अंदर छिप गए, तो आरोपित घर के अंदर घुसकर उन्हें तथा जेठानी कमलेश कुमारी, यशवीर, प्रज्ञाशील (रितुल),अलगु व आर्यन को मारपीट कर लहूलुहान कर भाग निकले। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें