फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिशन शक्ति के तहत महिला एवं पुरुष ग्राम प्रहरियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाने में मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला और पुरुष ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को साफा पहनाया गया। कार्यक्रम में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और उन्हें साइबर अपराध तथा उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर महिलाएं और बच्चे हेल्पलाइन नंबरों पर सहायता ले सकते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं से अपील की गई कि वे घरेलू हिंसा, छेड़खानी और साइबर बुलिंग जैसे अपराधों की स्थिति में बिना डर के शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, साइबर अपराध से बचाव के लिए निजी जानकारी साझा न करने और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें