फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे पेंशनरों ने 8वें वेतन आयोग पर की चर्चा

Mon, 13 Oct 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन गोरखपुर की बस्ती शाखा की मासिक बैठक कैंप कार्यालय में हुई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गोरखपुर में 15 दिसंबर को आयोजित पेंशन अदालत के बारे में जानकारी दी गई। पेंशनरों को बताया गया कि यदि किसी भी प्रकार की पेंशन से संबंधित समस्या हो तो समय से प्रतिवेदन भेज दें, जिससे उनकी समस्या का निदान समय से हो सकें। संरक्षक मुन्ना पांडेय ने तमाम जानकारी साझा की। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियाें को आठवें वेतन आयोग से होने वाले लाभ की जानकारी भी दी। बस्ती शाखा के सचिव सीपी श्रीवास्तव ने संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया तथा माह नवंबर 2025 में सभी को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए सुझाव दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें