फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से नहीं मिला गो सेवकों को मानदेय, धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से नहीं मिला गो सेवकों को मानदेय, धरने पर बैठे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया (बस्ती)। जिले की सबसे बड़ी गोशाला दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के रमना तौफीर में रखे गए करीब 230 पशुओं की देखभाल में लगे गो सेवकों को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके विरोध में गो सेवक बुधवार को कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। वहीं, दो मवेशियों बीमार पड़े हैं, जबकि अन्य भूख-प्यास से बेहाल हैं।
विज्ञापन

गो सेवक राजकिशोर, राजकुमार, रामलाल, श्याम लाल, गंगा प्रसाद, सुनील कुमार, राम करन ने बताया की ब्लॉक की तरफ से हम लोग गोशाला में मानदेय पर रखे गए थे। दिन-रात गायों को चारा पानी देने के साथ सफाई करते रहे, लेकिन पिछले चार माह से मानदेय के नाम पर एक भी रुपये नहीं मिला है, जिससे इस महंगाई में अपना और अपने परिवार का पेट पालना मुश्किल हो गया है। ब्लॉक पर अधिकारी से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जब तक मानदेय नहीं मिलेगा, हम लोग कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे रहेंगे। एडीओ पंचायत नवनीत मिश्र ने बताया की इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात हुई है। एक-दो दिनों में भुगतान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें