फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर भेजी जाएगी रैपिड रिस्पांस टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) के माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी। शिकायत मिलने पर एमओआईसी तत्काल रैपिड रिस्पांस टीम भेजेंगे और टीम संबंधित व्यक्ति को एंबुलेंस से लाकर प्रशासनिक देखरेख में क्वारंटीन करेगी।
उन्होंने बताया कि होम क्वारंटीन का पालन न करने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। डीएम ने कहा कि होम क्वारंटीन का पालन न करने वाले की सूचनायें जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 05542-287774 पर दी जा सकती हैं। सदर तहसील में सरस्वती विद्या मंदिर, सिटी मांटेसरी स्कूल, हर्रैया तहसील में अयोध्या प्रसाद दूबे इंटर कॉलेज मझौआ व श्रीमती चंद्रप्रभा मेमोरियल स्कूल, रूधौली में दिलेश्वरी इंटर कॉलेज तथा भानपुर में सावित्रि विद्या बिहार में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिया कि ट्रेन से आने वाले प्रवासी श्रमिकों की सूचना हर दिन डीपीआरओ को भेजेंगे। इसके अलावा निगरानी समितियों से सूचना प्राप्त कर लेखपाल बीडीओ को उपलब्ध कराएंगे। बीडीओ प्रतिदिन की सूचना डीपीआरओ कार्यालय को उसी दिन भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें