फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: गृहमंत्री अमित शाह और बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा आज, बस्ती बनेगा चुनावी माहौल

Thu, 24 Feb 2022 10:38 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

गृहमंत्री हर्रैया के नेशनल इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती शहर के जीआईसी मैदान में जनसभा करेंगी।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022: गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठें चरण में तीन मार्च को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को गृहमंत्री अमित शाह और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अलग-अलग जगहों पर जनसभा कर जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर सियासी गणित साधने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन



जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह दोपहर करीब 3:50 बजे हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचेंगे। यहां से भाजपा के अजय सिंह उम्मीदवार हैं। गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को शाह का कार्यक्रम जारी होते ही डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर करीब बारह बजे पहुंचेंगी।

हर्रैया में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा

बस्ती में गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन की ओर जारी कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह दोपहर 3:50 बजे सभा स्थल पहुंचेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें