फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलवारी चौराहे पर दो ट्रकों में टक्कर, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कलवारी चौराहे पर दो ट्रकों में टक्कर, छह घायल
शुक्रवार रात करीब 12 बजे हादसा, सात भेड़ों की मौत
चौराहे पर सड़क किनारे छह गुमटियां भी क्षतिग्रस्त
अतिक्रमण के कारण कई बार यहां हो चुकी हैं दुर्घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। अतिक्रमण का खामियाजा हर कोई झेल रहा है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे कलवारी चौराहे पर दो ट्रकों की टक्कर में ट्रक पर सवार छह लोग घायल हो गए। सात भेड़ों की मौत हो गई और छह गुमटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। स्टीयरिंग के बीच फंसे एक चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 तथा राम जानकी मार्ग को आपस में जोड़ने वाला कलवारी चौराहा चहुंओर से अतिक्रमण की गिरफ्त में है। यहां आएदिन दुर्घटनाएं होती हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता से किसी दिन और भीषण दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि रामजानकी मार्ग से गायघाट की तरफ जा रहा ट्रक चालक देख नहीं सका और कलवारी चौराहे पर ट्रेलर से जा टकराया जो लुम्बनी-दुद्धी मार्ग से टांडा की जा रहा था। जोरदार टक्कर में दोनों वाहन गायघाट की तरफ मुड़ गए। ट्रकों की चपेट से सड़क किनारे ध्रुवचन्द्र, पारस, लालचन्द्र, गुलाब चन्द्र, वेदप्रकाश तथा संतोष कुमार की गुमटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें दुकानदारों को भारी क्षति हुई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली मौके पर पहुंचकर ट्रेलर चालक मोइन जो बुरी तरह स्टीयरिंग और चेसिस के बीच फंसा था, को बाहर निकाला गया। ट्रेलर के खलासी बृजेंद्र यादव समेत सवार अशफाक, गौरी शंकर पाल, नागेशवर पाल, आदित्य पाल जो घायल हुए, सभी को तत्काल अस्पताल भेजा गया। ट्रेलर पर शहजाद निवासी कुसौरा थाना कलवारी की भेड़ें लदी हुई थीं। जिसे बेचने के लिए सुलतानपुर ले जाया जा रहा था। लोगों का कहना है कि थाना करीब होने के कारण ट्रेलर ओवर स्पीड से जा रहा था। स्पीड और भिड़ंत के कारण सात भेड़ों की मौत हो गई।
विज्ञापन

फोटो
ट्रेलर चालक ने ब्रेक लगाया, दो प्राइवेट बसें टकराईं
फोरलेन पर मूड़घाट के पास हादसा, एक महिला चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूड़घाट के पास आगे चल रहे ट्रेलर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से दो निजी बसें टकरा गईं। हादसे में एक बस की सवार महिला मामूली घायल हुई, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

दुर्घटना कोतवाली क्षेत्र में सुबह करीब पौने आठ बजे हुई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे बड़ेवन पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने घायल महिला को जिला अस्पताल भेजवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात को बहाल कराया। चौकी प्रभारी के मुताबिक फोरलेन पर मूड़घाट के पास सुबह करीब पौने आठ बजे गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी बीच पीछे से पहुंची निधि ट्रेवेल्स की बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। बस में सवार आरती देवी पत्नी लक्ष्मी निवासी पाटन थाना अंधराठाढ़ी जनपद मधुबनी बिहार को हल्की चोट लगी। ट्रेलर में टकराने से बचाने के लिए बस चालक ने भी ब्रेक लगाया था, जिससे उसके पीछे आ रही मां शीतला ट्रेवेल्स की बस भिड़ गई। बस क्षतिग्रस्त होने से सभी सवारी दूसरे साधन से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। पुलिस में किसी भी बस चालक, परिचालक ने शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें