फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान पर व्यवसायिक प्रयोग होते मिला घरेलू सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर प्रयोग होते मिला घरेलू सिलिंडर
विज्ञापन

बस्ती। खाद्य आयुक्त व डीएम के निर्देश पर शनिवार को डीएसओ रमन मिश्र की अगुवाई में टीम ने शहरी क्षेत्र में घरेलू रसोई गैस की जांच की। टीम ने कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान कोतवाली थाने के पास स्थित यादव मिष्ठान भंडार पर जांच की गई, जिसमें चार भरे तथा एक खाली रसोई गैस के अलावा पांच किलो का भी एक सिलिंडर बरामद हुआ। इसे कब्जे में लेकर निकट स्थित एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर सुरेश चंद्र यादव के खिलाफ डीएम की संस्तुति के बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

डीएसओ के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक रवि कुमार सिंह, अजय वर्मा, रमेश कुमार वर्मा, रामशंकर, रामप्रसाद व पूर्ति लिपिक नवीन कुमार की संयुक्त टीम शहर के कई दुकानों पर घरेलू सिलिंडरों की जांच की। दोपहर बाद टीम कोतवाली के निकट स्थित उक्त दुकान पर पहुंची जहां उसे दुकान के भीतर व्यवसायिक उपयोग में घरेलू सिलिंडर का प्रयोग करते पाया गया। उक्त के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें