बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
बस्ती। होली त्योहार के चलते महानगरों से यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को राहत देने के लिए कई होली स्पेशल ट्रेन लगाई गई हैं। इनमें कुछ होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुक्रवार से शुरू रहा है। इससे महानगरों से घर आने वाले परदेसियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती के रास्ते आने वाली कुछ होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन 20 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके लिए रेलवे की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली, मुंबई, बिहार और लुधियाना जैसे बड़े शहरों से त्योहार में गांव आने वाले मुसाफिरों को स्पेशल ट्रेन में आसानी से कंफर्म टिकट मिल जाएंगे और उनकी यात्रा भी पूरी हो जाएगी। साथ ही, समय से घर भी आ सकेंगे। रेलवे प्रशासन की ओर से अभी दिल्ली-सुपौल, नई दिल्ली-गोरखपुर, गोरखपुर-अमृतसर आदि स्थानों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है।