फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घंटों लेट चल रहीं होली स्पेशल ट्रेनें, यात्री परेशान

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद - फोटो : प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ मुस्कान।
विज्ञापन
बस्ती। महानगरों से होली त्योहार में घर आने वाले परदेसियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पहले से फुल चल रही हैं, वहीं होली स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही है। इससे महानगरों से आने वाली परदेसियों का समय से घर पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

होली त्योहार में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से कई होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, मगर पहले दिन से ही स्पेशल ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में घर आने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली बरौनी-नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन रविवार को सुबह 10 बजे स्टेशन पहुंचने का समय था, लेकिन 7 घंटे लेट होने से यह ट्रेन 5 के बाद स्टेशन पर आई। इसी तरह पूणे-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन को दोपहर 1:55 बजे स्टेशन पर आने का समय था, लेकिन ढाई घंटे लेट होने से यह ट्रेन 5 बजे के बाद स्टेशन पर पहुंची।
मुंबई सेंट्रल से चलकर कटिहार को जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से चल रही है, रेलवे समय सारिणी के अनुसार जो अन्य ट्रेनें विलंब से चल रही है, उनमें राप्ती सागर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे, गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से चल रही है, रेलवे प्रशासन की ओर से जनसेवा एक्सप्रेस निरस्त रही। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक और क्रॉसिंग की वजह से ट्रेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें