बस्ती। भाजपा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भव्य रूप से मनाने की तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय बस्ती में सरदार पटेल-150वीं जयंती के तहत योजना बैठक और कार्यशाला का आयोजन हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह ने अभियान के संचालन की जानकारी दी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा स्तर पर योजना बैठकों का आयोजन 2 नवंबर को हर्रैया, रुधौली, बस्ती सदर और महादेवा तथा 3 नवंबर को कप्तानगंज विधानसभा में किया जाएगा। अभियान का संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रत्यूष सिंह होंगे। उनके सहयोगी वीरेंद्र गौतम और प्रेम प्रकाश चौधरी रहेंगे। ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव और अमृत कुमार वर्मा को पदयात्रा संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” आयोजित की जाएगी। उसमें समाज के हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। आठ किलोमीटर लंबी दौड़ जनपद में एकता और अखंडता का संदेश देगी। इसके बाद विधानसभा स्तर पर पदयात्राएं और स्कूल-कॉलेजों में निबंध, भाषण, रंगोली, डिबेट एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
मुख्य वक्ता डॉ. समीर सिंह ने बताया कि दीपावली अवकाश के कारण पदयात्राएं 5 या 6 नवम्बर से शुरू होंगी। प्रत्येक पदयात्रा 8 किलोमीटर लंबी होगी और इसमें लगभग 500 कार्यकर्ता शामिल होंगे। मार्ग को चार 2-2 किलोमीटर के पड़ावों में विभाजित किया जाएगा, जहां पानी, भोजन, चाय और समापन सभा की व्यवस्था होगी। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि यात्रा मार्ग के सभी ग्राम सभाओं के बूथ समिति सदस्य, कार्यकर्ता और समर्थक मानव शृंखला बनाकर तिरंगा और पुष्प लेकर यात्रियों का स्वागत करेंगे। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता और जनजागरण अभियान भी होंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, पवन कसौधन, राजेश पाल चौधरी, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चंद्रखर मुन्ना, गजेंद्र सिंह, अरविंद पाल, भानु प्रकाश मिश्र, शालिनी मिश्र, ममता सिंह, रघुनाथ सिंह, कुंवर आनंद सिंह, अखंड प्रताप सिंह, वैभव पांडकय, सतेंद्र सिंह भोलू, अमित गुप्ता, गौरव मणि तिवारी, सुजीत सोनी, सुधाकर सिंह, लवकुश शुक्ल, धर्मेंद्र जायसवाल, ओमकार सिंह, दिलीप भट्ट, विनोद चौधरी, सुरेन्द्र सिंह, दुर्गेश अग्रहरी, राम निवास गिरी आदि उपस्थित रहे।