फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे की निगरानी होगी सख्त, हादसों का डेटा भी होगा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में हाईवे की सुरक्षा व सड़क हादसों की निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में सभी थानों की सीसी और सीसीटीएनएस टीमों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने हाईवे सर्विलांस टीम के साथ बेहतर समन्वय और हादसों से जुड़ा डेटा समय से अपडेट करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हाईवे सर्विलांस टीम के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर काम करने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं के सटीक विश्लेषण के लिए पोर्टल पर डेटा फीडिंग की प्रगति भी परखी गई। बैठक में एएसपी श्यामकांत, एएसपी/सीओ सदर मानसी, सीओ यातायात कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें