पैकोलिया। पिकौरा चौधरी गांव के एक किसान गन्ने के खेत में चारा काटने गया था। खेत के ऊपर से गया 11 हजार वोल्टेज का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। इससे उसक मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, पिकौरा चौधरी गांव निवासी 59 वर्षीय रमेश सिंह शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे गन्ने के खेत में जानवर के लिए चारा काटने गया था। खेत से वह काफी देर तक जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खेत में पहुंचने पर देखा कि उनके ऊपर हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरा था और उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद