फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आबादी के बीच से गुजरी हाइटेंशन लाइन, ग्रामीणों ने शुरू किया विरोध

विज्ञापन
सल्टौआ क्षेत्र के पचलौरिया गांव में 11 केवी लाइन को लेकर विरोध जताते ग्रामीण स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बस्ती। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बड़ी संख्या में ऐसे मकान हैं जिनके ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइनें लोगों की जान पर भारी पड़ रही हैं। इन लाइनों को आबादी से हटाने के लिए बिजली निगम ने कार्ययोजना तो बनाई थी लेकिन वह अब तक योजना धरातल पर नहीं उतर सकी। नतीजतन हर साल हादसे हो रहे हैं और लोग जान गंवा रहे हैं फिर भी जिम्मेदारों की सुस्ती खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर रविवार को सल्टौआ क्षेत्र के ग्राम पचलौरिया के ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में वर्षों पहले बिछाई गई हाइटेंशन लाइनें अब बढ़ती आबादी के कारण मकानों के ऊपर आ गईं हैं। कई स्थानों पर छत और हाईटेंशन लाइन के बीच बेहद कम दूरी रह गई है। ऐसे में हादसे का खतरा बना हुआ है। आंधी-बारिश में तार टूटकर गिरने का डर बना रहता है। दो बार तार टूटकर गिर चुका है हालांकि उसमें जनहानि नहीं हुई मगर, दो कुत्ते उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से एक्सईएन बिजली वितरण खंड तृतीय को ज्ञापन देकर 11 केवी लाइन आबादी के बीच से हटाकर अन्य जगह शिफ्ट करने की मांग की है। इस दौरान आज्ञाराम, बलिराम, अब्दुल रहीम, जैसराम, शब्बू, अहमद हुसैन, तेज नारायन सिंह, तुलसीराम, सत्यराम, बाबूराम, विनोद कुमार, विकास ओझा आदि मौजूद रहे। संवाद
-
कोट
ग्रामीणों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर विचार किया जाएगा। र्निविवादित भूमि उपलब्ध होने और एस्टीमेट बनने के बाद लाइन शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। यह कार्य जमा योजना से संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इं. सुनील यादव, एसडीओ, सल्टौआ, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें