विक्रमजोत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे अयोध्या की ओर जा रही एक तेज रफ्तार लग्जरी बस रामनगर गांव के पास अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगे शीशम के पेड़ से टकराकर पलट गयी।
गनीमत रहा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी घघौवा सर्वेश कुमार ने घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
घायलों की पहचान मोमीना 35 पत्नी कमाल निवासी भरवारी करही व अजमत 42 पुत्र शकील निवासी बेलवरिया कठेला जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। चौकी प्रभारी घघौवा सर्वेश कुमार ने बताया कि बस में कुल आठ यात्री सवार थे, जिन्हें हल्की-फुल्की चोटें आईं थीं।