बस्ती। छावनी पुलिस के कारनामे सबसे चौंकाने वाले होते हैं। इस बार मामला बंधक बनाकर सरिया लूटने का है। थानाक्षेत्र के पखेरी गांव के संपर्क मार्ग पर निर्माणाधीन मकान की रखवाली कर रहे मकान मालिक के बेटे को बंधक बनाकर बदमाश छत के लिए रखे 16.5 कुंतल सरिया पिकअप पर लाद ले गए। इस मामले में चोरी का केस दर्ज किया गया। इसी थानाक्षेत्र के सेंदुरिया मिश्र निवासी राजेश्वरी प्रसाद ने छावनी थाने पर तहरीर देकर बताया कि नौ मार्च को निर्माणाधीन मकान पर सफेद रंग की पिकअप से पहुंचे तीन बदमाशों ने पुत्र राजकिशोर का हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद 16.5 कुंतल सरिया लाद ले गए।