फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हवा और बारिश से गन्ना व धान की फसल को भारी नुकसान

Fri, 31 Oct 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। बृहस्पतिवार को हुई हवा और तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बभनान क्षेत्र में गन्ना और धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में धान की बालियां गिर गईं। तेज हवा के झोंकों से गन्ने की फसल भी जमीन पर गिर गई। किसानों को अब पैदावार घटने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तेज बारिश और हवाओं के कारण सिवान क्षेत्र में धान की फसल पूरी तरह झुक गई, जबकि जिन किसानों ने गन्ने की फसल का बंधन नहीं कराया था, उनके खेतों में गन्ने के पौधे गिर गए। गन्ना उत्पादन के लिए चर्चित बभनान क्षेत्र में करीब 70 से 80 प्रतिशत किसान इस फसल पर निर्भर हैं।
किसान विजय वर्मा, राजकुमार, सुंदर चौधरी और मेंहीलाल ने बताया कि खेतों में पानी भर गया है और फसल कटाई प्रभावित हो रही है। खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल भी भीगने से अंकुरित होने की आशंका है। गिरे हुए गन्ने की फसल में वृद्धि रुक जाने के साथ जंगली जानवरों और चूहों से नुकसान की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, लगातार सूखे के बीच हुई इसलारिश से तिलहन की बुआई करने वाले किसानों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें