फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधान के पति पर जानलेवा हमले के आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Fri, 31 Oct 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के सरनागी गांव के प्रधानपति पर प्राणघातक हमले के मामले में भूमिगत आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने डुग्गी मुनादी कराकर आरोपियों के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। बताते चलें कि 14 अगस्त की रात करीब नौ बजे सरनागी गांव के प्रधान प्रतिनिधि जय हरगोविंद सिंह पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने गौर थानाक्षेत्र के महुआ डाबर गांव निवासी राम केवल सिंह उर्फ कुट्टी, अभय सिंह, अंशुमान सिंह, कोठवा गांव निवासी मयंक श्रीवास्तव तथा पैकोलिया क्षेत्र के रामापुर गांव के अमूल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी घटना के बाद से भूमिगत हो गए थे। पुलिस ने पांचों पर 23 सितंबर को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद भी न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष हाजिर न होने पर एसीजेएम द्वितीय कोर्ट संख्या 10 की ओर से कुर्की आदेश जारी किया गया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि यदि आरोपी शीघ्र ही अदालत या पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं होते हैं, तो उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें