बस्ती। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए 17 जून तक अलर्ट जारी किया है। अस्पतालों में अलग से वार्ड तैयार किए गए हैं और लोगों को तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। लू के लक्षणों पर तत्काल अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है।
लगातार बढ़ रहे तापमान के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव और हीट स्ट्रोक के खतरों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग का ‘’डॉट एक्शन प्लान’’ पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को तैयार रखने का निर्देश जारी किए गए हैं। मंडल के अस्पतालों को लू के लिए तैयार किया गया है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का वार्ड तैयार किया गया है।
इसके साथ ही जिला अस्पताल में आठ बेड और महिला अस्पताल में दो बेड के वार्ड आरक्षित किए गए हैं। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस पैकेट, आईवी फ्लूइस और जीवनरक्षक दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही वार्डों में एयर कंडीशनर कूलर और पंखों को 24 घंटे क्रियाशीलता सुनिश्चित करने को कहा गया है। जहां जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल इलाज किया जा सके।