फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नोडल अधिकारी ने रामनगर रेंज में पौधाशाला का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुख्य वन संरक्षक व नोडल अधिकारी मनोज कुमार सोनकर शनिवार को बस्ती वन प्रभाग अंतर्गत रामनगर रेंज के विभिन्न वानिकी कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने पौधशाला, पौधशाला में वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग, साफ-सफाई बनाए रखने और समय-समय पर प्रूनिंग, निराई-गुड़ाई एवं सिंचाई किए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पौधशाला की स्थिति संतोषजनक पाई गई। पौधरोपण 2025, जगदीशपुर सीएन चार, तेलियाडीह (क्षेत्रफल 3.0 हेक्टेयर) पौधरोपण की स्थिति संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान झुके हुए पौधों को लकड़ी की स्टिक लगाकर सीधा करने, सूखे पौधों को प्रतिस्थापित करने और चराई से बचाव के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। अग्रिम मृदा कार्य, जगदीशपुर सीएन चार, कहरा (क्षेत्रफल 4.0 हेक्टेयर) अग्रिम मृदा कार्य की स्थिति संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि आसपास उपलब्ध स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें