बस्ती। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य विभाग को 25 मई तक की मोहलत दी है। बृहस्पतिवार को मानदेय भुगतान को लेकर की गई हड़ताल के बाद शासन स्तर से अविलंब वेतन भुगतान के मिले आश्वासन के बाद से कर्मियों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया है।
जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार व जिला महामंत्री आनंद गौरव शुक्ला ने बताया कि प्रदेश स्तर पर मिले आश्वासन के बाद 25 मई तक के लिए आंदोनल को स्थगित कर दिया गया है। अगर वेतन नहीं मिला तो 26 मई से व्यापक हड़ताल किया जाएसा।