फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बिगड़ रही सेहत

Sun, 29 Mar 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
​​जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए बैठे मरीज संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में जारी उतार-चढ़ाव से जिला अस्पताल में वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को ओपीडी में सर्दी, बुखार, खांसी और उल्टी के मरीजों की संख्या अधिक रही। ओपीडी में सुबह से कतार देखी गई।
विज्ञापन

सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें पर्चा बनवाने के लिए लगी रहीं। डॉक्टर मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं दिए। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि रोजाना मेडिसिन विभाग में रोजाना 100 से अधिक मरीज वायरल संक्रमण के आ रहे हैं। इसमें मरीज हाई और सामान्य बुखार, सर्दी, खांसी समेत उल्टी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
एक सप्ताह पहले इन मरीजों की संख्या कम थी। लेकिन, मौसम में अचानक बदलाव के कारण यह संख्या बढ़ गई है। दिन में धूप निकलने के बावजूद शाम को ठंड जैसा महसूस होने और रात में गिरते तापमान ने लोगों की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर दिया है।
विज्ञापन

इससे वायरल बुखार, गले में खराश, सांस की तकलीफ और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण आम हो गए हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस मौसमी बदलाव से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनमें सर्दी-खांसी के साथ उल्टी और पेट दर्द की शिकायतें प्रमुख हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि ठंडे पानी और ठंडी चीजों से बचें। गुनगुना पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें