फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रशिक्षण के दौरान बिगड़ी तबीयत, सेना के जवान की मौत

Sat, 25 Nov 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सैनिक उमेश यादव- फाईल फोटो
विज्ञापन
बनकटी। थल सेना में प्रशिक्षणरत जवान की इलाज की दौरान ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट नई दिल्ली में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उसका पार्थिव शरीर शुक्रवार को घर लाए जाने पर गांव में मातम फैल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जगुई निवासी उमेश यादव (22) दिसंबर 2022 में भारतीय थल सेना के आल्टरनरी सेंटर नासिक में भर्ती हुए। फरवरी 2023 से नासिक में उनका प्रशिक्षण शुरू हुआ। वह पांच महीने का प्रशिक्षण पूरा कर चुके थे। चार जून को उन्हें प्रशिक्षण कैंप में सिर दर्द शुरू हो गया। उन्हें सेना के नासिक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां राहत न मिलने पर उन्हें कमांड अस्पताल पुणे इलाज के लिए भेजा गया।
महीनेभर पहले में फिर तबीयत खराब होने पर ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट नई दिल्ली में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि उनके सिर में खून के थक्के जम गए हैं, जो ऑपरेशन से ठीक होगा। डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात नई दिल्ली से जवान का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव लाया गया। शनिवार को सरयू नदी तट के बिड़हर घाट पर उनके पिता राजाराम ने बेटे मुखाग्नि दी। उमेश यादव के भाई इंद्रेश यादव थल सेना में ही आल्टरनरी कोर में उत्तराखंड में नायक पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें