फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विज्ञान प्रदर्शनी में श्रीराम मंदिर की आकर्षक प्रस्तुति ने बटोरी वाह-वाही

Sat, 25 Nov 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला मुख्यालय स्थित राजन इण्टरनेशनल एकेडमी में बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने खूब मनाेरंजन किया। प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र अयोध्या का श्रीराम मंदिर, काशी काॅरिडोर, सोलर कूलर और मिसाइल के मॉडल रहे। बाल मेला में बच्चों ने खाने-पीने वाले स्टाॅल पर अपने-अपने व्यंजन परोसे।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चोैबे ने किया। जबकि विशिष्ट अतिथि सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी की प्रबंधक डॉ. सविता चतुर्वेदी रहीं। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक शिखा चतुर्वेदी व राजन महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संजीव पांडेय ने किया। अतिथियों ने पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रतियोगिता रेड, ग्रीन, ब्लू व येलो हाउसों के बीच हुई, जिसमे सबसे अधिक अंक येलो हाउस को मिला। उसे विजेता घोषित किया गया।
एकेडमी परिसर में आयोजित बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी की अतिथियों ने प्रशंसा करते हुए बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। एकेडमी की प्रबंध निदेशिक शिखा चतुर्वेदी ने विज्ञान प्रदर्शनी में लगे स्वास्थ्य जांच उपकरण, ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम, ग्रीन सिटी एवं अन्य प्रोजेक्ट से खुश होकर सभी बच्चों की सराहना करते हुए पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस तरीके से राजन इंटरनेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने कम समय में बेहतर प्रस्तुति करते हुए अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, उसे देख ये लगता है कि राजन ग्रुप के बच्चे आगे चलकर देश को आगे बढ़ाने में अपनी एक अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें