फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 32 बेड आरक्षित किए

Wed, 12 Mar 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। होली के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने पर जिला अस्पताल के अलावा जनपद के सभी सीएचसी-पीएचसी पर तुरंत इलाज मिलेगा। मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड आरक्षित कर लिए गए हैं।
एंबुलेंस को सतर्क कर दिया गया है। होली के दिन महिला अस्पताल के लेबर रूम में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। होली पर्व पर रंग खेलने के दौरान लोगों को चोट लग जाता है। इसके अलावा खाने-पीने में संतुलन न होने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ता है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल अलर्ट मोड में है। जिला अस्पताल में 23 बेड आरक्षित किए गए हैं। 10 बेड ट्रामा सेंटर में और 10 बेड आईसीयू में आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

होली के दिन इमरजेंसी में 24 घंटे चिकित्सक मुस्तैद रहेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक ऑनकाल उपलब्ध रहेंगे। सीएमओ स्तर से जनपद के सभी सीएचसी-पीएचसी को सतर्क किया गया है। यहां भी बेड आरक्षित किए गए है।
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. रामकुमार ने कहा कि होली के दिन रंग खेलते समय सावधानी बरतें। केमिकल वाले रंग से होली खेलने की जगह हर्बल रंग का प्रयोग करें। मुंह और हाथ में नारियल या सरसों का तेल लगा लें। इससे रंगों का असर कम होगा। आंखों में रंग, अबीर-गुलाल पड़ जाने पर साफ पानी से धुलें। दिक्कत कम न होने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। होली खेलने के बाद साबुन से स्नान करें। ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें